Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दो माह के लिए ऋषिकेश के गंगा में राफ्टिंग बंद,सितंबर में होगी शुरू, जानिए क्या है वजह

एक जुलाई से ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी।

मानसून शुरू होते ही ऋषिकेश में राफ्टिंग बंद हो जाती है। हर साल बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रिवर राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है।

Rafting in Ganga of Rishikesh closed for two months will start in September know the reason

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। एक जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक रहती है। अप्रैल से लेकर जून तक राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ती है। इस दौरान पर्यटकों का क्रेज देखते ही बनता है। सुबह से लेकर शाम तक करीब 15 सौ पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठाते हैं।

गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति से मिली जानकारी के अनुसारपर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी के जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है।

राफ्टिंग के शौकीनों को अब दो माह तक इंतजार करना होगा। गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा।

बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से भी इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। इन दो महीनों में राफ्ट को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं होगी।

ऋषिकेश साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है। यहां पर रिवर राफ्टिंग के साथ ही दूसरी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज होती है। जिसके कारण पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रहती है। ऐसे में ऋषिकेश अब पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+