हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष की गुंडागर्दी, युवक को पीट कर सड़क पर फेंका

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में गुंडई अपने चरम पर है। यहां अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां रात के समय हिंदू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष और उसके साथियों अभिषेक टेकारी, दीपक कंजड़ और कुछ लोगों ने गुंडागिरी दिखाते हुए सरे बाजार में एक युवक का अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में भरकर ले गए। इस दौरान युवक के सिर पर असलहे के बट से हमला किया गया और जमकर मारपीट की गई। काफी देर तक मारने के बाद आरोपी पीड़ित शख्स को जिले के ही नेहरू क्रॉसिंग के पास छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की सतर्कता सामने आई है। पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी जिससे 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया है जबकि 4 अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

raebareli hindu yuva vahini city vice president beaten a man very badly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+