गली-गली भटककर मांग रहा था भीख, नहलाया गया तो निकला करोड़पति

रायबरेली। रायबरेली के लालगंज में एक भिखारी के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। ये भिखारी गली गली खाने की खोज में भटकता था और मानसिक रूप से संतुलन खो बैठा था। जब इस व्यक्ति को नहला धुलाकर खाना खिलाया गया और बैग चेक किया गया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति तमिलनाडु का रहने वाला है और जहरखुरानी का शिकार होने के बाद भटकता हुआ रायबरेली के लालगंज पहुंच गया था।

तमिलनाडु का निवासी है वृद्ध

तमिलनाडु का निवासी है वृद्ध

कहते हैं कि नियति के मजाक भी निराले ही होते हैं। किस्मत कब किसको रंक से राजा बना दे और कब किसे राजा से रंक बना दे कोई नहीं कह सकता। ऐसा ही मामला रायबरेली के लालगंज में देखने को मिला जहां भिखारी के वेश में घूम रहे एक बुजुर्ग को नहलाया धुलाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह भिखारी नहीं बल्कि करोड़पति है। सूचना पर पहुंचे परिवारजन उसे अपने साथ हवाई जहाज से तमिलनाडु ले गए।

हुए थे जहरखुरानी का शिकार

हुए थे जहरखुरानी का शिकार

मामला लालगंज के स्वामी सूर्य प्रबोध परमहंस इंटर कॉलेज आनंग के पास का है, जहां कॉलेज के संस्थापक स्वामी भास्कर स्वरूप जी महाराज ने बताया कि 13 दिसंबर को भिखारी के वेश में एक वृद्ध भटकता हुआ उनके विद्यालय आया थी और भूखा होने का इशारा करने लगा। उसका संकेत समझ उसे मिठाई आदि खाने को दी गई। उसके कुछ सामान्य होने पर उसके बाल कटवाए गए और नहलाया गया। बाद में कपड़ो से मिले कागजात की पड़ताल की गई तो लोगों के होश उड़ गए।

1 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट की मिली रसीद

1 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट की मिली रसीद

उसके पास उसी के नाम की एक करोड़ 6 लाख 92 हजार के फिक्स डिपॉजिट की रसीद मिली। एक 5 इंच लंबी तिजोरी की चाबी मिली। साथ ही उसके पास मिले से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुथया नादर पुत्र सोलोमन पता 240 बी नार्थ थेरु, थिदेयूर पुकुली, तिरुनेवेली तमिलनाडु , 627152 के रूप में हुई। उसके पास मिले कागजों में उसके घर का फोन नंबर भी था। सूचना देने पर उसके परिवारजन उसे हवाई जहाज से अपने साथ घर ले गए। परिवारजनों ने बताया कि जुलाई में ट्रेन यात्रा के दौरान वह भटक गए थे। तब से उनकी खोज की जा रही थी, आशंका जताई गई कि वह जहरखुरानी का शिकार हो गए थे। स्वामी जी की मदद मदद के लिए पूरे परिवार ने उनका आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+