गोरखपुर-रायबरेली एम्स का उद्घाटन, सीएम योगी ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

उत्तर प्रदेश को पहला एम्स आज आधिकारिक रूप से मिल गया है। पीएम मोदी ने गुजरात के राजकोट से एम्स को देश को समर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

योगी आदित्यनाथ नेकहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज गुजरात से उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नवनिर्मित AIIMS सहित 5 AIIMS और गोरखपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अंतर्गत नवनिर्मित औषधालय को राष्ट्र को समर्पित कर देश-प्रदेश के चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

cm yogi

प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश वासियों को विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक, गुणवत्तापूर्ण व सस्ती-सुलभ चिकित्सा व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

AIIMS, रायबरेली और औषधालय, गोरखपुर उ.प्र. के ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के वासियों को भी आरोग्यता एवं आयुष्मान का लाभ प्रदान करेंगे। रायबरेली और गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी लोगों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में आजादी के बाद 70 साल में जितना विकास हुआ उससे अधिक विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोगों ने पिछले 10 वर्षों में किया है। आज AIIMS, रायबरेली का उद्घाटन इस कड़ी में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+