रायबरेली जिले के लिए आज का दिन रहा काला, दुर्घटनाओं में हुई 4 की मौत
रायबरेली। आज का दिन रायबरेली के लिए अच्छा नहीं रहा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर एक्सीडेंट के मामले प्रकाश में आए जिसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की घायल हो गए। इसमें में अधिकतर लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई। वहीं इन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों का जिसा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला भदोखर थाना क्षेत्र का है जहां के बेला भेला गांव के पास एक रोडवेज बस ने 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया वहीं लालगंज के चिकाही मंडी के निकट एक बारात से वापस जा रही गड़ी के पलट जाने से दो लोगों की मौत व कई लोग घायल हो गए।
सलोन के रामीपुर के निकट एक दुर्घटना में अज्ञात युवक की मौत हुई है, तो वही ऊंचाहार के अरखा निकट टैक्ट्रर व बुलेरो की भिड़न्त मे कई लोग घायल हुए हैं व दो की गंभीर हालत बताई जा रही है। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में हुई घटनाओं में मौत की पुष्टि की है साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में गम्भीर हालत वालो को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ लोगों को इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में हुई दुर्घटनाओं में हुई तोड़फोड़ पर पुलिस नजर रखे हुए है फिलहाल सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications