अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल, वीसी से मांगा जवाब
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन हॉल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी होने को लेकर फिर बवाल खड़ा हो गया है। अलीगढ़ भाजपा सांसद सतीश गौतम ने एएमयू वीसी को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर लगी होने का कारण पूछा है।

एएमयू के स्टूडेंट यूनियन हॉल में पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगी होने पर एएमयू जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज शाफ़े किदवई ने कहा कि एएमयू में स्टूडेंट यूनियन और टीचर्स एसोसिएशन के फैसलों का यूनिवर्सिटी से सीधा मतलब नहीं होता है। जिन्ना को बंटवारे से पहले 1938 में सदस्यता दी गयी थी इसलिए उनकी तस्वीर यूनियन हॉल में लगी हुई है।

जिन्ना की तस्वीर यूनियन हॉल में लगी होने पर एएमयू के छात्रों ने कहा कि उनकी तस्वीर 1938 की लगी हुई है तब कोई बंटवारा नहीं हुआ था।

सासंद हमें न बताएं किसकी फोटो यूनियन हॉल में लगेगी किसकी नहीं। पहले पार्लियामेंट से जिन्ना की फोटो हटाएं उसके बाद कुछ कहें।












Click it and Unblock the Notifications