NER की ये पूजा स्पेशल ट्रेनें 21 अक्टूबर को यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें लिस्ट

Puja Special Trains List: पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए खास पहल की है। एनईआर ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। 21 अक्टूबर को पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली पूजा विशेष गाड़ियाँ निम्नवत है।

  • 21 अक्टूबर, 2025 को 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा पूजा विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 23.55 प्रस्थान कर बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली एवं मुरादाबाद होते हुए चलाई जायेगी। 21 अक्टूबर, 2025 को 05062 टनकपुर-अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04.35 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी एवं कासगंज होते हुए चलाई जायेगी। 21 अक्टूबर, 2025 को 03216 थावे-पटना पूजा विशेष गाड़ी थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा दुबौली एवं मशरख होते हुए चलाई जायेगी।
indian railway
  • 21 अक्टूबर, 2025 को 09196 मऊ-बड़ोदरा पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 23.45 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, बनारस, प्रयागराज जं., टूण्डला एवं कोटा होते हुए चलाई जायेगी। 21 अक्टूबर, 2025 को 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 14.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जायेगी।
  • 21 अक्टूबर, 2025 को 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर बस्तीबस्ती, गोंडा, लखनऊ जं एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जायेगी। 21 अक्टूबर, 2025 को 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 07.35 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं. एवं मिर्जापुर होते हुए चलाई जायेगी। 21 अक्टूबर, 2025 को 04824 मऊ-जोधपुर पूजा विशेष गाड़ी मऊ से 04.00 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़, शाहगंज, आयोध्या धाम, लखनऊ एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जायेगी। 21 अक्टूबर, 2025 को 05047 बनारस-कोलकाता टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया एवं छपरा होते हुए चलाई जायेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+