Indian Railway: गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस सहित रीशेड्यूल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल

Reschedule and Cancelled Trains List Indian Railway: रेलवे ने वाराणसी मण्डल के कादीपुर-सारनाथ स्टेशनों के मध्य सड़क उपरिगामी पुल निर्माण के कारण कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, नियंत्रण, निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। इसकी पूरी डिटेल जारी कर दी गई है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले पूरी जानकारी कर लें तभी यात्रा पर निकलें।


रीशेड्यूल ट्रेनें

  • आनन्द विहार टर्मिनस से 02, 03, 04, 16, 17 नवम्बर,2025 को चलने वाली 04090 आनन्द विहार टर्मिनस-पटनाविशेष गाड़ी मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। प्रयागराज रामबाग से 15 नवम्बर,2025 को चलने वाली 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 14 नवम्बर,2025 को चलने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
train
  • गोरखपुर से 15 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। भटनी से 15 नवम्बर,2025 को चलने वाली 65107 भटनी-वाराणसी सिटी मेमू गाड़ी भटनी से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। रक्सौल से 15 नवम्बर,2025 को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से 02, 03, 16 एवं 17 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस गोरखपुरसे 40 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। गोरखपुर से 13 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस मार्ग में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

मार्ग परिवर्तन

- नई दिल्ली से 14 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी- पं0
दीन दयाल उपाध्याय जं0-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।


निरस्तीकरण

  • 05163/05164 औड़िहार-सारनाथ-औड़िहार सवारी गाड़ी 15 नवम्बर, 2025 को निरस्त रहेगी।55131/55132 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी 15 नवम्बर, 2025 को निरस्त रहेगी।65109/65110 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ मेमू गाड़ी 15 नवम्बर, 2025 को निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

  • छपरा से 15 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ मेंयात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 15 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
  • वाराणसी सिटी से 15 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैण्ट एक्सप्रेस वाराणसी सिटीके स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 15 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+