इटावा: वोट मांगने आए शिवपाल को दिखाए काले झंडे, लगे मुर्दाबाद के नारे

जसवंतपुर के पुरैला गांंव आए शिवपाल को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोग शिवपाल से खासे नाराज थे। उन्होंने उनके खिलाफ नारे लगाए।

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। शिवपाल सिंह यादव अपने चुनावी जनसभा के लिए विधानसभा जसवंतनगर के पुरैला गांव में पहुंचे तो वहां के आक्रोशित लोगों ने उनको काले झंडे दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इटावा: वोट मांगने आए शिवपाल को दिखाया काला झंडा, लगे मुर्दाबाद के नारे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव खासी मुसीबत में फंस गए है । असल में वह अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के कई गांवों में इस वक्त वोट मांगने में के लिए जा रहे हैं। इलाके के लोग उनका विरोध करने में जुट गए हैं। विरोध करने के पीछ लोग यह वजह बता रहे हैं कि लोहिया आवास के वितरण में शिवपाल समर्थक सपा नेताओं ने गड़बड़ी की। शिवपाल के सामने लोग उनको काला झंडा दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाते देखे गए।

इटावा: वोट मांगने आए शिवपाल को दिखाया काला झंडा, लगे मुर्दाबाद के नारे

शनिवार को देर शाम छह बजे के करीब ताखा तहसील के गांव पुरैला में वोट मांगने के लिए पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव को उस समय खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा जब करीबन 250-300 की तादात में समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने काला झंडा और तख्ती लेकर शिवपाल सिंह का विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। हलांकि शिवपाल सिंह इस वाकिये को देख करके कुछ भी नहीं बोल सके लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने गुस्साए लोगों को मनाने की कोशिश की। लेकिन लोग नहीं माने। वो नारेबाजी करते रहे।

लोगों का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव के दबाव में कई लोगों को लोहिया आवास का आवंटन सही ढंग से किया गया। इस मामले में लोगों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराज यादव पर भी आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+