मेरठ: कब्रिस्तान में मुर्दो के अवशेषों से गायब मिले सिर, पुलिस की बनी अबूझ पहेली

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुर्दो के सिर गायब होने से हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही लोगों में डर के साथ गुस्सा भी है। इस मामले की शिकायत लोगों ने पुलिस की है। लोगों की माने तो मुर्दा का सिर गायब होने में तांत्रिकों का हाथ हो सकता है। वहीं, पुलिस की माने तो तंत्र-क्रिया से संबंधित लोगों ने ऐसा किया गया। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

public found headless dead body in meerut

जानकारी के अनुसार, मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गोटका और डाहरका गांव अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तान है। मंगलवार को कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि कुछ राहगीरों ने कब्र‍िस्‍तान खुदा हुआ देखा था जिसके बाद वहां पहुंचे तो कई शवों के स‍िर गायब म‍िले। इसके बाद आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद लोगों में डर के साथ गुस्सा भी है।

हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने इमाम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी राजेश पांडे का कहना है कि स्‍थानीय लोगों के सामने खुदे हुए कब्रों को सही कराया गया। शवों के स‍िर गायब होने की जांच की जा रही है। श‍िकायत म‍िली है कि दर्जनों शवों के स‍िर अब तक गायब हो चुके हैं। बताया कि प्रथम दृष्टि ऐसा प्रति होता है कि तंत्र-क्रिया से संबंधित लोगों ने ऐसा किया होगा। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+