कोचिंग जाती छात्रा से शोहदे कर रहे थे छेड़खानी, लोगों ने जमकर की धुनाई
संभल। उत्तर प्रदेश में में संभल इलाके के चंदौसी में कोचिंग जाते वक्त 12 साल की छात्रा से छेड़छाड़ करते समय बाजार में लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। कई दिनों से छात्राओं का पीछा कर रहे दोनों युवकों को पीटकर लोगों ने सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया।

संभल के चंदौसी शहर के डिस्पेंसरी रोड पर रोज की तरह कोचिंग जा रही किशोरियों से शोहदे छेड़छाड़ करने लगे। तभी मार्केट के लोगों ने उनको देख लिया और छेड़छाड़ कर रहे शोहदों को जमकर पीटा।
शोहदों को सबक सिखाने के बाद चंदौसी थाना पुलिस को सूचना दी गयी और पिटाई के बाद लोगों ने शोहदों को पुलिस के हवाले किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों मनचले युवकों पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications