लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर लखनऊ में संग्राम, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस जीप में आगजनी

लखनऊ, अक्टूबर 04। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संग्राम शुरू हो गया है। यूपी सरकार के खिलाफ एक तरफ कांग्रेस तो वहीं दूसरी समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोका। इसके खिलाफ अखिलेश यादव अपने आवास के बाहर कार्यकर्ताओं के संग धरने पर बैठ गए, लेकिन पुलिस ने अखिलेश यादव को उनके समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया है।

Up police

अखिलेश यादव के घर से थोड़ी दूर ही पुलिस जीप में आगजनी

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के घर के आसपास माहौल को बिगाड़ने की भी कोशिश की गई है। अखिलेश यादव के आवास से कुछ दूरी पर ही एक पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ नाराजगी जताई है। वहीं अखिलेश यादव ने पुलिस जीप में हुई आगजनी के लिए पुलिस को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सवाल खड़े किए हैं कि थाने के बाहर खड़ी जीप में आखिरकार आग कैसे लग गई।

इन नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका गया

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: धरने पर बैठे Akhilesh Yadav, Police के रोके जाने से नाराज | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रदेश में अब सियासत शुरू हो गई है। रविवार से ही तमाम पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लखीमपुर जाने की कोशिश की है, लेकिन प्रशासन ने किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई है। अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस से प्रियंका गांधी को प्रशासन ने लखीमपुर जाने से रोका। प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं बीएसपी के सतीश चन्द्र मिश्र को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।

    क्या हुआ था लखीमपुर में?

    आपको बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन में अचानक उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब एक कार से 2 किसानों को कुचल दिया गया। इस घटना में दोनों किसानों की मौत हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि जिस गाड़ी से किसानों को कुचला गया वो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की कार थी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में भीड़ उग्र हो गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करना शुरू कर दिया। इसके बाद अभी तक कुल मिलाकर 8 लोगों के मारे जाने की खबर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+