ज्वाइनिंग की मांग को लेकर उग्र हुए टीईटी अभ्यर्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बरसी लाठियां
लखनऊ। बीएड टीईटी के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति मांग को लेकर बुधवार को लखनऊ के इको गार्डेन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के लिए गार्डेन में लगभग 25 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे थे। हालांकि इन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र होते देख पुलिस को को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दें कि ये अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच अभ्यर्थियों की भीड़ तिरंगा यात्रा के साथ लोक भवन जाने की जिद पर अड़ गए जिस पर वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इको गार्डेन के दोनों दरवाजे बंद करा दिए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पीएसी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रही। पुलिस कर्मियों पर गुस्साए अभियार्थीयों ने तिरंगा यात्रा के साथ लोक भवन जाने के लिये गार्डेन का दरवाजा खोल डाला जिस पर गार्डेन के दरवाजे के बाहर तैनात पुलिस ने अभियार्थयों पर लाठियां बरसाईं।












Click it and Unblock the Notifications