पद्मावती फिल्म का नाम बदलने को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

सहारनपुर। फिल्म पद्मावती का नाम बदल कर भले ही इसके प्रसारण की तिथि घोषित कर दी गई हो, लेकिन इस फिल्म को लेकर उभरे विरोधी स्वर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब फिल्म का नाम बदलने को लेकर विवाद हो गया। फिल्म के निर्माता निर्देशक का पुतला दहन करने को लेकर पुलिस और युवाओं में जमकर नोंकझोंक हुई।

Protest against Padmavat by Hindu organisation in Saharanpur

सर्व युवा शक्ति भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राणा के नेतृत्व में सोमवार को एक सभा का आयोजन यहां हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर किया गया। इस सभा में राजपूत करनी सेना, पंजाबी स्वाभिमान रक्षा संघ, बजरंग दल, श्रीराम ग्रुप, राजपूत उत्थान सभा, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी आदि संगठनों से जुड़े सैकड़ों युवा उपस्थित हुए।

Protest against Padmavat by Hindu organisation in Saharanpur

सोमवार की दोपहर सभा के समापन पर युवाओं ने प्रस्तावित फिल्म का विरोध करते हुए पुतला दहन करने लगे, लेकिन पुतला दहन की जानकारी मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवाओं से पुतला दहन न करने की चेतावनी दी, लेकिन युवा अपनी जिद पर अड़े रहे। पुतला दहन करने को लेकर युवाओं और पुलिस कर्मचारियों में तीखी नोंकझोंक हुई।

जानकारी मिलने पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि फिल्म पदमावत में माता पदमावती की छवि के साथ खिलवाड़ किए जाने के कारण समस्त हिंदू समाज को ठेस पहुंची है। फिल्म का नाम बदल कर माता पद्मावती के नाम के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस फिल्म को यूपी में किसी भी सिनेमा हाल में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि किसी भी सिनेमा मालिक ने फिल्म का प्रसारण किया तो उसके दुष्परिणामों की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+