लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

लखनऊ, 20 जनवरी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। तकरीबन हर रोज नेता एक दल छोड़ दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्या ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। अहम बात है कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में प्रियंका मौर्या मुख्य चेहरा थीं, उनकी तस्वीर पोस्टर में सबसे अहम चेहरा था। ऐसे में कांग्रेस की के इस अभियान की अहम हिस्सा रही प्रियंका मौर्या का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

priyanka

बता दें कि प्रियंका मौर्या उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष थीं और यूपी कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए लड़की हूं,लड़ सकती हूं अभियान का अहम हिस्सा थीं। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की थी और इसके तहत पूरे प्रदेश में लड़कियों की मैराथन का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इस कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया था। इस अभियान के पोस्टर को प्रदेशभर में लगाया गया था और इस पोस्टर के केंद्र में प्रियंका मौर्या थीं। ऐसे में प्रियंका मौर्या के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होगा और प्रदेश में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+