चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की फिटनेस देख हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की फिटनेस देख हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

लखनऊ, 23 फरवरी: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार प्रचार कर रही हैं। चुनाव में भले ही राजनीति के जानकार कांग्रेस को मुख्य मुकाबले में ना मान रहे हों लेकिन प्रियंका गांधी लगातार चर्चा में हैं। प्रियंका जिस तरह से आम लोगों से मिल रही हैं, दूसरी पार्टी के नेताओं से बात कर रही हैं, उसकी तारीफ तो हो ही रही है। उनकी फिटनेस को देखकर भी लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रियंका की फिटनेस से प्रभावित हुए सोशल यूजर्स

प्रियंका की फिटनेस से प्रभावित हुए सोशल यूजर्स

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रही थीं। वो गाड़ी की छत पर बैठी हुई थीं, इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका बहुत तेजी से कार की छत से शीशे में से होते हुए गाड़ी के अंदर जाती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की है। सोशल यूजर्स ने लिखा है कि वो किसी जिमनास्ट की तरह तरह लग रही हैं। 50 साल की प्रियंका गांधी की फिटनेस की कई लोगों ने तारीफ की है। कई लोगों ने राहुल गांधी को भी याद करते हुए लिखा है कि दोनों ही भाई-बहन फिटनेस का कापी ध्यान रखते हैं।

प्रियंका के व्यवहार की भी तारीफ

हरदोई में जब प्रियंका का रोड शो हो रहा था तो सामने से कुछ भाजपा कार्यकर्ता आ गए, उन्होंने प्रियंका गांधी को देखकर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में प्रियंका ने उनके ऊपर फूल फेंके और कई भाजपा कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया। भाजपा कार्यकर्ता भी प्रियंका के इस व्यहवार को देख प्रभावित हुए और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। इन लोगों के गलों में भाजपा के पटके होने के बावजूद प्रियंका ने तस्वीरें खिचाईं, इसकी भी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

यूपी में आज चौथे चरण का मतदान

यूपी में आज चौथे चरण का मतदान

उत्‍तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए आज चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। राज्य में कुल सात चरण में मतदान होना है। तीन चरण का चुनाव पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में अब तीन चरण का मतदान और होना है। जिसके बाद 10 मार्च को नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+