ललितपुर की घटना का जिक्र कर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

ललितपुर की घटना का जिक्र कर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना,

लखनऊ, 04 मई: जिस खाकी वर्दी पर बहन-बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा है, वहीं, खाकी वर्दी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दागदार हो गई। दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने आई नाबालिग पीड़िता के साथ थाने के सरकारी क्वार्टर में थाना प्रभारी ने दुष्कर्म किया। अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पीड़िता से मिलने ललितपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। तो वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ललितपुर की घटना का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर तीखा तंज कसा है।

Recommended Video

    Lalitpur Case: दुष्कर्म मामले में CM Yogi पर बरसे Priyanka Gandhi और Akhilesh yadav | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi raise issues on woman security what happen in Lalitpur

    वन इंडिया हिंदी की खबर को प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए योगी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछा कि अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां? क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बुधवार को लिखा, 'ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि "बुलडोजर" के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां? क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। आज ललितपुर है..ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।'

    क्या है मामला
    जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने 22 अप्रैल को चार लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जब उसे पाली थाने लाया गया तो एसएचओ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब एसएचओ समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लिया है, जबकि एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया है। इधर, केस दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी थानाधिकारी फरार हो गया है।

    पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई थी हैवानिय की दास्तां
    पूरी मामले में दारोगा सहित पीड़िता की मौसी और चार अन्य पर एफआईआर हुई है। बता दें कि पीड़िता ने रो-रोकर अपने ऊपर बीती हैवानित को एसपी को सुनाई थी, जिसके बाद एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया। ललितपुर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के मुताबिक पीड़िता ने एसपी ऑफिस आकर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसे चार नामजद आरोपित फुसलाकर साथ ले गए थे और उसके साथ रेप किया। वहीं जब वह घटना की शिकायत करने थाने पहुंची तो दरोगा ने भी उसके साथ हैवानियत की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+