प्रियंका गांधी लड़ सकती है 2022 का विधानसभा चुनाव, अमेठी या रायबरेली सीट से मैदान में उतरने की चर्चा

प्रियंका गांधी लड़ सकती है 2022 का विधानसभा चुनाव, अमेठी या रायबरेली सीट से मैदान में उतरने की चर्चा

लखनऊ, 15 सितंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब छह महीने से भी कम समय बचा है। तो वहीं, चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है और वो जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव में उतरेंगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने सिर्फ लोकसभा चुनाव ही लड़ा है।

प्रियंका गांधी की अमेठी है पहली पसंद

प्रियंका गांधी की अमेठी है पहली पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पहली पसंद अमेठी विधानसभा क्षेत्र है। क्योंकि यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। हालांकि, रायबरेली सीट भी कांग्रेस का गढ़ है, लेकिन अमेठी सीट पर भाजपा से राहुल गांधी की हार का बदला भी लेना हैं। साथ ही साथ, प्रियंका अमेठी में लोकसभा चुनाव के लिए जमीन भी तैयार करेंगी, जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सके।

प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को चुनाव लड़ने का दिया था सुझाव

प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को चुनाव लड़ने का दिया था सुझाव

बीते दिनों लखनऊ दौरे पर आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एडवायजरी कमेटी ने भी कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नई ताकत मिलेगी। तो वहीं, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका गांधी को सुझाव दिया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरना चाहिए। हालांकि, प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में उतरने या न उतरने को लेकर अभी कोई संकेत नहीं दिए है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी के ऑफिस की तरफ से अमेठी व रायबरेली सीट का डेटा इकट्ठा किए जा रहा हैं।

अमेठी और रायबरेली सीट ही क्यों?

अमेठी और रायबरेली सीट ही क्यों?

अमेठी और रायबरेली सीट नेहरू-गांधी परिवार का पारंपरिक गढ़ रहा है। लेकिन इन दिनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को विद्रोहों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, दो कांग्रेस विधायकों रायबरेली शहर सीट से अदिति सिंह और हरचंदपुर से राकेश सिंह ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया और उनकी वफादारी अब भाजपा के साथ है। तो वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव हार जाने के बाद वहां गांधी परिवार का दबदबा कम हुआ है। तो दूसरी तरफ, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं होने के चलते रायबरेली में भी गांधी परिवार का जनता से संपर्क कम हुआ है। ऐसे में प्रियंका गांधी दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी के पुराने गौरव को वापस लाने और जनता के साथ कांग्रेस के संबंधों को मजबूत करना चाहती है।

प्रियंका गांधी नेताओं को करवाएंगी घर वापसी

प्रियंका गांधी नेताओं को करवाएंगी घर वापसी

बता दें, यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी खुद को असल विकल्प के रुप में साबित करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसलिए, जो लोग कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों में चले गए, उन्हें पार्टी में वापस बुलाने के लिए प्रियंका गांधी ने हर कोशिश करने के आदेश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो वह खुद चलकर उन नेताओं के घर तक जाएंगी या फिर फोन पर उनसे बातचीत करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+