खाद की समस्या पर Priyanka Gandhi ने योगी सरकार को घेरा, बोलीं- इनकी नीयत और नीति में किसान विरोधी रवैया
खाद की समस्या पर Priyanka Gandhi ने योगी सरकार को घेरा, बोलीं- इनकी नीयत और नीति में किसान विरोधी रवैया
लखनऊ, 28 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में खाद को लेकर हालात खराब होते जा रहे हैं। लखीमपुर खीरी के बाद अब बुंदेलखंड में भी खाद का संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि बुंदेलखंड जिले में पिछले एक हफ्ते से खाद की किल्लत जारी है, जिसकी वजह से किसानों के सामने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मंगलवार 26 अक्टूबर को लाइन में लगे एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई तो वहीं एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। खाद की बढ़ती किल्लत पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी चिंता जाहिर की है।

चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने लिखा,
किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।
Recommended Video
Priyanka Gandhi ने खाद की समस्या पर Yogi Govt. पर साधा निशाना, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
इससे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'पूरे यूपी में व खासकर बुंदेलखंड क्षेत्र में सरकार किसानों को समय से खाद्य उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिससे पूरे दिनभर लाईन में लगे कई किसानों की मृत्यु हो गई और काफी बीमार भी हो गए। इस अति दुःखद व चिन्तनीय गम्भीर समस्या का सरकार तुरंत समाधान करे। बीएसपी की यह मांग।'
एक दिन में दो किसानों की मौत
बता दें, ललितपुर में महेश कुमार मंगलवार को खाद लेने के लिए दो दिन से इलाइट स्थित एक केंद्र पर लाइन में लगे थे। बताया जा रहा है कि लाइन में लगे लगे भूख-प्यास से महेश की हालत बिगड़ गई। लाइन में लगे अन्य किसानों ने महेश को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सोनी नाम के एक किसान खाद के लिए कई दिनों से परेशान थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह वह खाद लेने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में वह बिना खाद लिए घर लौटे। देर शाम उनका शव खेत में पेड़ से लटका मिला।












Click it and Unblock the Notifications