प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम मोदी, पूछा- बिना FIR के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है, क्यों?

प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम मोदी, पूछा- बिना FIR के मुझे 28 घंटे से हिरासत में रखा है, क्यों?

लखनऊ, 05 अक्टूबर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी जिले में प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदने का आरोप लगा है। तो इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एसयूवी कार नारेबाजी करते किसानों को रौंदते हुए जाती दिख रही है। इस वीडियो को कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है।

 Priyanka Gandhi asked questions to PM Modi by sharing the video of Lakhimpur Kheri incident

अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति गिरफ्तार क्यों नहीं?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 5 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी से संबंधित वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा। प्रियंका गांधी ने लिखा...

@narendramodi जी आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ..क्यों?

9 लोगों की हुई मौत
बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर (रविवार) को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर खीरी में आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में आना था। उनके पहुंचने से पहले किसान, कृषि कानून के विरोध में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे अशीष मिश्रा और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं। इससे बाद गुस्साए किसानों ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 4 किसान, बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार भी शामिल हैं। इस घटना के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
लखीमपुर खीरी की घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आप नेता संजय सिंह ने ट्वीर पर शेयर किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए जा रहे वीडियो की पुलिस द्वारा पुष्टि की जानी बाकी है। One India Hindi स्वतंत्र रूप से इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकता है। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स कौन है।

आखिर क्या है 25 सेकंड के इस वीडियो में
25 सेकंड के इस वीडियो में, किसानों को गाड़ी से टकराकर जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है जबकि अन्य किसान गाड़ी के सामने से हटने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा है। सायरन बजाते हुए एक अन्य वाहन किसानों को टक्कर मारने वाली एसयूपी के पीछे आते हुए दिख रहा है। वीडियो में किसानों को टक्कर मारने वाली एसयूपी की बनावट और रंग भी घटनास्थल से जुड़े अन्य दृश्यों से मेल खाता नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+