पीएम बात-बात में लोगों की मां, बहन, बेटी का जिक्र करते हैं- प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश के सियासी संग्राम में प्रियंका गांधी की पहली रैली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बोला हमला, बोलीं यूपी के लोगों को आपको गोद लेने की जरूरत नहीं।
अमेठी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में पहली बार जनसभा को संबोधित किया और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने पीएम मोदी के उस बयान पर जमकर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद लिया है और गोद लिया बेटा उत्तर प्रदेश के लिए काम करेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम कहते हैं मुझे वाराणसी के लोगों ने गोद लिया और यहां के लिए मैं इनका बेटा हूं इसीलिए मैं उत्तर प्रदेश का विकास करुंगा, मैं पूछना चाहती हूं कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई नौजवान नहीं है, उन्हें आपको गोद लेने की क्या जरूरत है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी के दिल में उत्तर प्रदेश है, उनकी जान में उत्तर प्रदेश है। यहां का एक-एक नौजवान, नेता बन सकता है, यहां का युवा साथ प्रदेश का विकास करेगा।

प्रियंका गांधी ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी यही आशा है कि आज नया दौर आए उत्तर प्रदेश में, हम चाहते हैं कि आप इस गठबंधन को अपना समर्थन दें और इस गंठबंधन को भारी मतों से जिताएं। पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए प्रियंका ने कहा कि जब भी आप कोई जिक्र करते हैं तो आप किसी की बहन, किसी की बेटी, किसी की मां की चर्चा करते हैं, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि मैं औरत हूं और हमेशा औरतों को बीच में नहीं लाना चाहिए।
प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले पर भी प्रियंका गांधी ने जोरदार हमला बोला उन्होंने कहा आपको लाइन में खड़ा कर दिया, आपने सालों से बचत की थी, लेकिन लोगों को परेशान करने के लिए यह फैसला लिया गया। पीएम पर लगातार पलटवार करते हुए प्रियंका ने कहा कि बहुत खोखले वायदे हो गए हैं, बहुत सुन लिया प्रदेश ने, आप तीन साल से सरकार में हैं आपने क्या किया। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो अमेठी का क्या विकास हुआ था, अमेठी का हर आदमी बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications