VIDEO: रामनाथ कोविंद का आखिर क्यों था राष्ट्रपति बनना तय? वीडियो दे रहा है सबूत
इसके बाद रामनाथ कोविंद ने कल्याणपुर इलाके के इंद्रानगर दयानन्द विहार में अपना खुद का माकन बनवा लिया और उसमे शिफ्ट हो गए लेकिन उस समय भी वो ज्यादातर दिल्ली में रहते थे।
कानपुर। कानपुर में लोगों को शायद यह अंदाजा भी ना होगा कि किराए का मकान लेकर रहने वाले राम नाथ कोविंद अब देश के राष्ट्रपति बनने वाले हैं। आपको बता दें की रामनाथ कोविंद करीब 1993 में कानपुर आए थे और कल्याणपुर इलाके के न्यू आजाद नगर में डॉ आदित्य नारायण दीक्षित के घर में दो कमरे किराए पर लेकर रहने लगे थे। डॉ. आदित्य नारायण दीक्षित उस समय कानपुर के क्राइसचर्च कॉलेज में फिजिक्स के प्रोफेसर थे।
आगे देखिए VIDEO...

30 रुपया महीना किराया देते थे कोविंद
डॉ. आदित्य नारायण दीक्षित अब फिलहाल काफी बुजुर्ग हो गए हैं और उनकी याददास्त भी कमजोर हो गई है। उनका कहना है की वो जब यहां रहते थे तो 30 रुपया महीना किराए के रूप में देते थे। उनका स्वाभाव बहुत अच्छा था। डॉ. आदित्य नारायण दीक्षित की पत्नी आनंद कुमारी का कहना है की कोविंद जी का स्वभाव बहुत अच्छा था जितने दिन रहे बड़े प्रेम से रहे।
नीचे देखिए VIDEO...

2005 के बाद बनाया खुद का घर
वहीं उनकी बहू डॉ. अंजू दीक्षित का कहना है कि कोविंद जी ने यहां दो कमरे किराए पर लिए थे। करीब 1993 से 2005 तक यहां रहे हैं। कभी-कभी उनकी फैमली आती थी ज्यादातर वो दिल्ली में रहते थे। मेरी शादी 1997 में हुई थी तब से हम उनको जानते थे वो बहुत सरल स्वाभाव के थे। हमको बहू की तरह मानते थे। जब राज्यपाल हुए तब भी यहां आए थे हमें बहुत खुशी है की वो राष्ट्रपति बन रहे हैं और हम चाहते वो इसके बाद यहा आए।

रहना ज्यादातर दिल्ली में ही हुआ
इसके बाद रामनाथ कोविंद ने कल्याणपुर इलाके के इंद्रानगर दयानन्द विहार में अपना खुद का माकन बनवा लिया और उसमे शिफ्ट हो गए लेकिन उस समय भी वो ज्यादातर दिल्ली में रहते थे। कभी कभी ही कानपुर आते थे इसलिए वहां भी आस-पड़ोस के लोग उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन इतना जरूर कहते हैं की वो बहुत अच्छे स्वाभाव के थे और जब भी आते थे तो लोगों से बहुत विनम्रता से बात करते थे।

और ये था सफलता का सबूत
उनके पड़ोसी शिव शंकर लाल सचान का कहना है की उनका स्वभाव बहुत अच्छा है, बहुत मधुर बोली है उनकी। राजनीतिक बाते भी होती थी सामाजिक बाते भी होती थी। हम तो उन्हें बहुत सारी शुभकामनाए देते हैं हम लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications