मां विंध्यवासिनी की तस्वीर पाकर अचंभित हुए फ्रांस राष्ट्रपति मैंक्रों, पीएम मोदी ने बताई मां की महिमा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के विंध्य पहाड़ियों पर स्थित दादर कला में प्रदेश के सबसे बड़े सोलर प्लांट का उद्घाटन करने आए फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत मां विंध्यवासिनी की चुनरी और चित्र देकर किया गया।

नगर विधायक व पंडा रत्नाकर मिश्र ने जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों को मां विंध्यवासिनी की तस्वीर दी तो वे अचंभित होकर देखने लगे। तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मां विंध्यवासिनी की महिमा के बारे में बताया।

सीएम ने भी चुनरी से किया स्वागत
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया पर जब पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों मिर्जापुर सोलर प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी धाम की चुनरी से पीएम और फ्रेंच राष्ट्रपति का स्वागत किया।

मां विंध्यवासिनी के चित्र को एकटक देखते रहे
सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के बाद मिर्जापुर के नगर विधायक व पंडा रत्नाकर मिश्र ने मां विंध्यवासिनी धाम की तस्वीर भेंट की।

तस्वीर मिलने पर मैंक्रो एकटक तस्वीर को देखते रहे। मैंक्रो को अचंभित देख कर पीएम मोदी ने उनकी उनके कौतूहल को शांत किया। पीएम ने बताया कि यह शक्ति की देवी है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस पर फ्रेंच राष्ट्रपति सिर हिलाते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications