Maha Kumbh 2025: कल संगम में राष्ट्रपति लगाएंगी डुबकी, जानिए अब तक कितने राष्ट्रपति ने किया कुंभ स्नान?
Maha Kumbh 2025: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल (10 फरवरी, 2025) को कुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाएंगी। प्रयागराज की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति पवित्र संगम में स्नान करेंगी और पूजा करेंगी। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वहां मौजूद रहेंगी।
13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु लगातार डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

डिजिटल कुंभ का भी करेंगी दौरा
एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह संगम नोज पहुंचकर डुबकी लगांएगी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले संगम में स्नान और पूजा करेंगी उसके बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगी इसके अलावा राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रायागराज में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दी गई है।
डॉ राजेंद्र प्रसाद लगा चुके हैं डुबकी
ये दूसरा मौका होगा जब भारत के राष्ट्रपति ने महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाएंगे। इससे पहले देश के प्रथन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाया था। राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद आजादी के बाद हुए पहले कुंभ में प्रयागराज पहुंच कर संगम में डुबकी लगाई थी। अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में डुबकी लगाएंगी
पीएम मोदी भी लगा चुके हैं डुबकी
इससे पहले पीएम मोदी ने 5 फरवरी को प्रयागराज पहुंच कर संगम में डुबकी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
वहीं हर दिन आम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में VIP लोग भी कुंभ मेले में डुबकी लगा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications