राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आ रही है यूपी, GIS 2023 के समापन समारोह में होंगी शामिल

UP Global Investors Summit 2023: तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP GIS) के समापन सत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तर प्रदेश आ रही है।

Droupadi Murmu

UP Global Investors Summit 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) अपने दो दिवसीय दौरे पर आज (12 फरवरी) को उत्तर प्रदेश आ रही हैं। यहां राष्ट्रपति लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP GIS) के समापन सत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से दी गई है।

बता दें कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश दुनिया के तमाम दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा लगा हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन शुक्रवार 10 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यूपी जीआईएस-2023 के उद्घाटन सत्र में मौजूद देश-दुनिया के दिग्गज उद्यमियों-निवेशकों से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने सबको उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण किया था।

आज यूपी जीआईएस-2023 का तीसरा और अन्तिम दिन है। तीसरे दिन समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति होगी। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। इस मेगा इवेंट का उद्देश्य दुनिया भर के बिजनेसमैन, नीति निर्माताओं और दिग्गज उद्योगपतियों को सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी बनाने के लिए एक साथ लाना है।

Recommended Video

    लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी ने किया स्वागत

    बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार शाम लोक भवन में नागरिक अभिनंदन होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार लखनऊ आ रही हैं। राष्ट्रपति रविवार रात रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। 13 फरवरी को जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात करेंगी। आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और उन्हें प्रमाण पत्र देंगी। सुबह 10.30 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। राष्ट्रपति 13 फरवरी को दोपहर दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+