Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Premanand Maharaj की सेहत पर ताजा खबर, जानें आश्रम से क्या अपडेट मिला और कब शुरू होगी यात्रा

Premanand Maharaj: वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज पिछले तीन दिनों से अपनी नियमित पदयात्रा पर नहीं निकले हैं। आश्रम सूत्रों ने बताया कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इसके कारण पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे महाराज को रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आश्रम ने शनिवार को आधिकारिक रूप से यह सूचना जारी की और भक्तों से स्वास्थ्य को लेकर धैर्य रखने का अनुरोध किया।

premanand maharaj vrindavan padyatra update

महाराज हर रात लगभग दो बजे दो किलोमीटर पैदल चलकर केली कुंज आश्रम पहुँचते थे। उनके दर्शन के लिए हज़ारों भक्त एकत्रित होते थे। जगह-जगह भक्तों द्वारा सड़क पर फूल बिखेरे जाते थे और सड़क किनारे खड़े होकर भक्त महाराज का दर्शन करते थे।

पदयात्रा न होने से श्रद्धालु निराश और चिंतित

शनिवार को भी कई भक्त आश्रम के बाहर पहुंचे लेकिन उन्हें पता चला कि महाराज दर्शन नहीं देंगे। इस दौरान महाराज के कई भक्‍तों की आंखों में आंसू भी देखे गए। पिछले तीन दिनों से पदयात्रा न होने की वजह से भक्तों में चिंता बढ़ी है।

आश्रम के सुत्रों के अनुसार, पहले महाराज सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस कराते थे, लेकिन अब यह रोजाना हो रही है। यही कारण है कि दैनिक यात्रा संभव नहीं है और जबतक महाराज स्‍वस्‍थ नहीं हो जाते तबतक यात्रा पर नहीं निकलेंगे।

2006 में हुई थी पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक बीमारी

यह भी बता दें कि स्‍वामी प्रेमानंद महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें 2006 में हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों किडनियों की स्थिति खराब है।

बीमारी के बावजूद महाराज ने भक्ति और अनुशासन में कोई कमी नहीं आने दी। अपनी साधना के प्रारंभ में वे सबसे पहले वह काशी में रहते थे, लेकिन बाद में वृंदावन आकर राधा नाम जप में लीन हो गए। उन्होंने अपनी दोनों किडनियों को कृष्णा और राधा नाम दिया।

भक्तों का कहना है कि महाराज का दर्द भक्ति में बदल गया है। उनकी पदयात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव का हिस्सा थी। भक्त उनकी सेहत की खबरों के लिए लगातार आश्रम के पास आते रहते हैं। आश्रम ने बताया कि जैसे ही महाराज की सेहत ठीक होगी पदयात्रा फिर शुरू हो जायेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+