Premanand Maharaj की रात्रि दर्शन यात्रा क्यों हुई स्थगित, जानिए भक्तों के इंतजार और आश्रम प्रशासन की जानकारी
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि दर्शन पदयात्रा अचानक बंद हो गई है। हर दिन रात 2 बजे शुरू होने वाली यह यात्रा भक्तों के लिए खास होती थी। हजारों श्रद्धालु सोसाइटी से आश्रम तक लाइन में खड़े होकर महाराज के दर्शन करते थे।
शुक्रवार की रात भी भक्त घंटों इंतजार करते रहे। कुछ लोग सड़क पर पन्नी बिछाकर बैठे तो कुछ खड़े-खड़े सुबह तक इंतजार करते रहे। लेकिन महाराज बाहर नहीं आए। आश्रम प्रशासन ने स्वास्थ्य कारण बताकर पदयात्रा रद्द होने की जानकारी दी।

महाराज पिछले 20 साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले सप्ताह में तीन बार डायलिसिस होती थी लेकिन अब सप्ताह में चार-पांच बार जरूरी हो गया है। इसी वजह से उनकी रात्रि पदयात्रा प्रभावित हो रही है।
स्वास्थ्य सुधरते ही शुरू होगी पदयात्रा
आश्रम के संत नवल नागरी दास महाराज ने कहा कि महाराज का स्वास्थ्य सुधरते ही पदयात्रा फिर शुरू होगी। वे वृंदावन के श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में रहते हैं। उनके पास दो फ्लैट हैं, एक में निवास और दूसरे में डायलिसिस की सुविधा।
इस व्यवस्था से उन्हें बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले भी स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा कई बार रोकी जा चुकी है। इधर स्वामी प्रेमानंद के भक्त भक्त अब महाराज के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों की शिकायतें
स्वास्थ्य के अलावा स्थानीय लोगों की शिकायतें भी यात्रा रोकने का कारण बनीं। एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोग भजन-कीर्तन और पटाखों से परेशान थे। उनकी नींद और बच्चों-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था।
बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन भक्तों के लिए आस्था का केंद्र हैं। सामान्य दिनों में करीब 20 हजार लोग दर्शन के लिए आते हैं। वीकेंड और त्योहारों पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। उनकी अनुपस्थिति श्रद्धालुओं को खल रही है।












Click it and Unblock the Notifications