यूपी: जेल में बंद युवती हुई गर्भवती, बताया बाबा ने किया था गंदा काम

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद भाई की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद एक युवती गर्भवती हो गई। जेल में बंद युवती के गर्भवती होने पर जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के गर्भवती होने के बाद मंगलवार को शहर कोतवाली प्रभारी ने महिला कांस्टेबल के साथ लोहिया अस्पताल पहुंच कर उससे पूछताछ की। जिसके बाद युवती ने एक साधु के खिलाफ रेप के आरोप में तहरीर दी है।

Pregnant girl in prison in Farrukhabad

फर्रुखाबाद शहर कोतवाल संजीव सिंह राठौर और महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक विनीता सारथी अपने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंची और पीड़ित युवती से घटना की जानकारी ली। पीड़ित युवती ने बताया कि वह गंगा स्नान करने पांचालघाट गई थी। वहां पर दौरा पड़ने पर वह गिर गई। इसी बीच एक बाबा आ गया और इलाज के लिए झाड़ियों में ले गया। पीड़िता का आरोप हैं कि बाबा ने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती से तहरीर भी लिखवाकर ले ली है। सीओ सिटी शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है।

तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। कोतवाली प्रभारी ने पांचालघाट पर आरोपी साधु की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती आरोपी साधु का नाम गिरजाशंकर बता पा रही है। वह कहां का निवासी है यह जानकारी नहीं दे पा रही। घटनास्थल पांचालघाट का बताया है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी युवती ने 29 अगस्त 2017 को अपने भाई की चाकू मारकर घर में ही हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+