अतीक-अशरफ को लेकर धूमनगंज थाने लेकर पहुंची प्रयागराज पुलिस, 3 दिन तक होगी पूछताछ
माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए नैनी जेल से प्रयागराज के धूमनगंज थाने लाया गया है। पुलिस कस्टडी में दोनों से 3 दिन तक पूछताछ की जाएगी।

Atiq-Ashraf reached Dhumanganj: बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे नैनी जेल से अतीक और अशरफ को कस्टडी में लेने बाद पुलिस प्रयागराज के धूमनगंज पहुंची। करीब 10 बजे दोनों ने पूछताछ शुरू की गई। इससे पहले डेढ़ घंटे से अधिक समय तक कागजी प्रक्रिया चली।
गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का जांच के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को चार दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने पूछताछ के लिए पुलिस सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है। दोनों से पुलिस करीब दो सौ सवालों जवाब लेगी। पूछताछ के दौरान कोर्ट से दोनों को वकील रखने की छूट भी दी गई है। कोर्ट के आदेश पर अतीक और अशरफ को 13 अप्रैल की शाम छह बजे से 17 अप्रैल की दोपहर दो बजे तक की पुलिस रिमांड पर रखा जाएगा।
कड़ी सुरक्षा में धूमनगंज थाना
बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे असद के एनकाउंटर की सूचना मिली थी। जिसके बाद जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बंदियों की मुलाकात समाप्त होते ही सभी को उनके सर्किल में भेज दिया गया। वहीं कोर्ट से कस्टडी मंजूर होने के बाद करीब आठ बजे प्रिजन वैन से पुलिस अतीक और अशरफ को लेकर धूमनगंज थाने पहुंची। अतीक और अशरफ को अलग-अलग बैरक में रखा गया था। जिससे दोनों को बाहर निकालने में करीब 20 मिनट का वक्त लगा। इस दौरान वैन के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब 8 बजे दोनों अपराधियों को लेकर धूमनगंज पहुंचने से पहले ही थाने की शुरक्षा बढ़ा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications