Mahakumbh Special Flights: महाकुंभ के लिए दिल्ली-मुंबई सहित इन शहरों से फ्लाइट, जानिए कितना होगा किराया?
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 का इंतजार कर रहे देशभर के साधु-संतों के साथ-साथ लोगों का भी इंतजार खत्म हो गया है। 12 साल में एक बार लगने वाला महाकुंभ मेला में उत्तर प्रदेश प्रयागराज में लगेगा। इस बीच, महाकुंभ को लेकर एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने बड़ा ऐलान किया है।
स्पाइसजेट ने महाकुंभ के लिए प्रतिदिन विशेष उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट कंपनी ने प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के बीच उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। ये उड़ानें 12 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक संचालित होंगी।

40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
इसके अलावा, एयरलाइन अहमदाबाद और प्रयागराज के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें भी उपलब्ध करा रही है। दरअसल, प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। इसी बीच, स्पाइसजेट ने भी श्रद्धालु की सहायता के लिए नई उड़ानों को शुरू करने का फैसला किया है।
क्या कहा स्पाइसजेट के सीईओ ने
इस घोषणा के बाद स्पाइसजेट के सीईओ देबोजो महर्षि का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आस्था, भक्ति और एकता का जश्न है। महा कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक धार्मिक समागम है और यहां सभी क्षेत्रों से तीर्थयात्री आते हैं।
कहां से बुक कर सकेंगे महाकुंभ के लिए एयरलाइन का टिकट
खबर के मुताबिक, महाकुंभ पहुंचने के लिए लोगों को फ्लाइट का टिकट बुक करना होगा। इसके लिए एयरलाइन ने टिकट बुक करने की गाइडलाइन जारी है। श्रद्धालु विशेष उड़ान की बुकिंग www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप और ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और एजेंटों के माध्यम से कर सकते हैं।
कितना होगा फ्लाइट का किराया
स्पाइसजेट के मुताबिक, हर शहर से प्रयागराज तक उड़ने वाली फ्लाइट का किराया भी अलग-अलग होगा। आइए जानते हैं किस शहर से कितना होगा किराया...
- दिल्ली टू प्रयागराज - 8000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक।
- अहमदाबाद टू प्रयागराज- 13665 रुपये से 16000 रुपये तक।
- मुंबई टू प्रयागराज- 10,313 रुपये से 13000 रुपये तक।
- बेंगलुरु टू प्रयागराज- 9700 रुपये से 16000 रुपये तक।












Click it and Unblock the Notifications