Prayagraj Mahakumbh 2025: नैनी में 60 करोड़ की लागत से बनेगा नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के नैनी में नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फैसला किया है। इसे नैनी में बनाया जाएगा और इसपर करीब 60 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन होना है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने की कोशिश में सरकार जुटी है। इस कड़ी में यूपी सरकार ने तय किया है कि यहां के नैनी में जल्द ही नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा।

योगी आदित्यनाथ

अधिकारियों के मुताबिक, नमामि गंगे मिशन द्वारा मौजूदा पुराने एसटीपी परिसर के अंदर 5 करोड़ लीटर (50 मिलियन लीटर दैनिक) क्षमता का प्लांट बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

संयंत्र का संचालन पूरी तरह से शहर के अपशिष्ट जल के उपचार पर केंद्रित होगा। महाकुंभ-2025 से पहले नैनी में बनने वाला यह तीसरा प्लांट होगा। इस नए संयंत्र में शहर के अपशिष्ट जल का भी उपचार किया जाएगा जिसकी लागत 60 करोड़ होगी।

शहर का पहला 8 करोड़ लीटर क्षमता का प्लांट नैनी में ही बना था। पिछले साल यहां 4.20 करोड़ लीटर क्षमता का एसटीपी भी शुरू किया गया था। जल निगम, प्रयागराज के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र सिंह परमार ने बताया कि तीसरे प्लांट के निर्माण में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

संयंत्र का संचालन पूरी तरह से शहर के अपशिष्ट जल के उपचार पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि एसटीपी के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था और नमामि गंगे से मंजूरी के बाद अब इसके लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज शहर में प्रतिदिन लगभग 407 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) सीवेज उत्पन्न होता है। इस सीवेज के उपचार के लिए, सरकार ने पहले ही शहर में 340 एमएलडी की कुल क्षमता वाले नौ सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किए हैं।

राजापुर और नुमायादही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इस अभिनव प्रयास को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा समर्थन दिया गया है। जल निगम वर्तमान में जल परिवहन मार्ग की रूपरेखा तैयार करने वाली डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में है।

जल निगम से जुड़े एक इंजीनियर ने बताया कि इन रेलवे स्टेशनों पर दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से रोजाना 20 लाख लीटर की सप्लाई भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+