प्रयागराज: भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, गांव के पास इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ, 3 अगस्त: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भारतीय सेना के एक चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। राहत की बात ये रही कि इस घटना में हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। लैंडिंग के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर में मौजूद इंजीनियर ने उसकी पूरी तरह से जांच की। इस दौरान सब कुछ सही पाए जाने पर हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी और प्रयागराज में स्थित बेस पर उतरा। फिलहाल सेना के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

emergency landing

जानकारी के मुताबिक सेना का चीता हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। इसी बीच उसमें वार्निंग लाइट जलने लगी, लेकिन वहां से बेस काफी दूर था। इस वजह से पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का फैसला किया। इसके बाद करछना इलाके के एक गांव में उसे सुरक्षित उतारा गया। फिर हेलीकॉप्टर में मौजूद इंजीनियर ने हेलीकॉप्टर की सही से जांच की। सब कुछ सही होने पर उसने वहां से प्रयागराज स्थित बेस के लिए उड़ान भरी। इस घटना में हेलीकॉप्टर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

मामले में सेना के पीआरओ पीआरओ समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि हेलीकॉप्टर रांची से कानपुर, प्रयागराज के रास्ते जा रहा था। जिसमें खराबी आने पर उसे बेंदौ में उतारा गया। घटना के तुंरत बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पायलट की सूझबूझ से लैंडिंग सुरक्षित हुई और कोई नुकसान नहीं हुआ। करीब दो घंटे बाद उसने फिर से उड़ान भरी।

राजस्थान में क्रैश हुआ था मिग
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान क्रैश हो गया था। हवा में ही विस्फोट होने से उसका मलबा भीमड़ा गांव के पास गिरा। इस घटना में विमान के दोनों पायलट शहीद हो गए थे। हालांकि क्रैश से पहले उन्होंने विमान को कम आबादी वाले इलाके के ऊपर ले जाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+