'इंशाअल्लाह मैंने उसे मारा', 'पैगंबर मुहम्मद के अपमान' पर छात्र ने बस कंडक्टर की काटी गर्दन, वीडियो किया वायरल

Prayagraj Lareb Hashmi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र लारेब हाशमी (Lareb Hashmi) ने शुक्रवार को टिकट किराए को लेकर हुए विवाद के बाद एक बस कंडक्टर पर चाकू से हमला किया और उसकी गर्दन पर वार किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक कथित वीडियो में अपना अपराध कबूल किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि बस कंडक्टर ने 'पैगंबर मुहम्मद और इस्लाम का अपमान' किया था।'

आरोपी लारेब हाशमी ने हमला करने के बाद एक वीडियो बनाकर वायरल भी किया है, जिसमें वह बता रहा है कि उसने बस कंडक्टर पर हमला क्यों किया है। आरोपी ने पुलिस से बचने की भी कोशिश की लेकिन पैर में गोली लगने से मुठभेड़ में वह पकड़ा गया।

Prayagraj Lareb Hashmi

प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (24 नवंबर) सुबह हुई, जब आरोपी लारेब हाशमी जो टिकट की कीमत को लेकर बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा (24) के साथ झगड़ा करने लगा। हाशमी इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष का छात्र है। विवाद के दौरान हाशमी ने विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद हाशमी बस से कूद गया और छिपने के लिए एक कॉलेज परिसर में घुस गया। कॉलेज के अंदर हाशमी ने कथित तौर पर एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कथित वीडियो में, हाशमी को अपराध कबूल करते हुए और बस कंडक्टर पर "पैगंबर मुहम्मद का अपमान" करने का आरोप लगाते हुए देखा गया है।

वीडियो में आरोपी हाशमी भागता हुआ और जल्दबाजी में दिख रहा है। आरोपी हाशमी कहता है, 'इंशाअल्लाह, मैंने उसे मारा है, इंशाअल्लाह वो बचेगा नहीं। वो मुसलमान को गाली दे रहा था। जिसने इस्लाम के खिलाफ बोला था। ये पैगंबर मुहम्मद का अपमान था। इंशाअल्लाह हम जीएंगे आपके लिए और मरेंगे आपके लिए।'

वीडियो में वह उस चाकू को लहराते हुए भी दिख रहा है जिससे उसने कंडक्टर को काटा था। वीडियो में आरोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का नाम भी लेता सुनाई दे रहा है। बस के अंदर से लिए गए एक अन्य वीडियो में हाशमी को हाथ में चाकू लेकर बाहर भागते हुए दिखाया गया है। (नोट: हम वीडियो इसलिए नहीं दिखा रहे हैं क्योंकि उसने अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है।)

बाद में घटना के बारे में बताते हुए बस के ड्राइवर मंगला यादव ने कहा, ''अचानक बस के अंदर हमला हो गया। मैंने एक आवाज सुनी और फिर बस रोक दी। और विश्वकर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

मुठभेड़ में गिरफ्तार

घटना के बाद प्रयागराज पुलिस ने हाशमी को उस कॉलेज के अंदर से पकड़ लिया जहां वह छिपा हुआ था। बाद में, जब एक पुलिस टीम उसे अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए ले गई, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर भी गोलियां चलाई। हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगने से लगी चोट के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनव त्यागी ने कहा, "घटना के बाद, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।"

आरोपी का विवरण साझा करते हुए, डीसीपी ने कहा कि हाशमी शहर के यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है और प्रयागराज के हाजीगंज इलाके में रहता है। उनके पिता, मोहम्मद यूनुस, शहर में एक पोल्ट्री फार्म चलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+