अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, मची हड़कंप, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के जनरल कोच जो यात्रियों से भरी हुई थी, उसी कोच में अचानक आग लग गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

ओडिशा में शुक्रवार को हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री जबरदस्त खौफ में है। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन एक्सीडेंट का जख्म अभी ताजा ही था कि एक और बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों की समझदारी के कारण ये ट्रेन हादसा होते-होते बचा।
दरअसल, अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के जनरल कोच जब रास्ते में ही थी तभी उसकी जनरल बोगी में आग लग गई। ये आग ट्रेन की जनरल बोगी में शार्ट-शर्किट की वजह से लगी। इस आग के लगते ही पूरी बोगी में यात्रियों के बीच हडकंप मच गया और वो पूरे कोच में लोग अपनी जान बचाते हुए अपना सामान लेकर इधर-उधर भागने लगे।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी के भरवानी रेलवे स्टेशन के पास अजमेर जा रही सियालदाह एक्सप्रेस जिसका नंबर 12987 है। उस एक्सप्रेस ट्रेन के जररल डब्बे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी।
हालांकि कुछ यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए भरवारी स्टेशन पर चेन पुलिंग कर दी और उन्होंने ट्रेन को रुकवा दिया। ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगी से बाहर निकलकर स्टेशन पर आ गए। वहीं रेल कर्मचारी ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाने में कामयाब हो गए।
ट्रेन के डब्बे में आग को देखकर यात्री घबरा गए जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन रुकीर यात्री दरवाजे-खिड़कियों से स्टेशन पर बाहर कूदने लगे।
वहीं तुरंत रेलवे कर्मचारियों ने बिना कोई देरी किए बोगी में लगी आग बुझाने में जुट गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानमारी नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैें।
सियालहह एक्सप्रेस के जनरल कोच में ये आग शॉर्ट सर्किट से आग के कारण लगी। यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका इसलिए बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications