आडवाणी के पक्ष में आए प्रवीण तोगड़िया, कहा सरकार ने इन्हें गालियां दीं
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगड़िया ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमाला बोला है। उन्होंने गुरुवार को बनारस में नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सत्ता ने नशे में लोगों के बीच गलत प्रचार कर रही है। फेक न्यूज दिखाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकर ने आडवाणी को भी गालियां दीं।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगड़िया दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आए हुए थे। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए अभी तक कोई भी कानून नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों के मुद्दे नहीं छोड़ेंगे। अयोध्या, मथुरा विश्वनाथ लेकर रहेंगे वो भी एक साथ। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राम मंदिर बनाये जाने के निर्णय पर कहा कि देश में लाखों राम मंदिर बन रहे है, कोई नई बात नहीं है। इनके मंदिर की तारीफ नहीं करूंगा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बनाए जाने के बाद प्रवीण तोगड़िया के तेवर केंद्र सरकार को लेकर और राज्य सरकार को लेकर नरम नहीं दिखाई दे रहे। उन्होंने गुरुवार को मंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे पर यूपी और केन्द्र की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार में यदि दम हो तो कई वर्षों से विवाद झेल रही ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी के मुद्दे को हिंदुओं के पक्ष में करते हुए प्रतिदिन श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिएनया प्रावधान लाए। उन्होंने कहा कि सरकार में दम है तो वह ज्ञानवापी मस्जिद को वहां से हटाकर दिखाएं।
ये भी पढ़ें -शिक्षक ने गणित पढ़ाने के बहाने नाबालिग को रोका, फिर करने लगा उसके साथ गलत काम












Click it and Unblock the Notifications