शिक्षक ने गणित पढ़ाने के बहाने नाबालिग को रोका, फिर करने लगा उसके साथ गलत काम

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 9 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली नाबालिग को शिक्षक ने गणित के सवाल बताने के लिए रोका और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

 A maths teacher molested a minor girl student in Unnao

घटना उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी गांव के एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में पढ़ने के जाती है। बुधवार की शाम को कोचिंग खत्म होने के बाद सारे बच्चे चल गए। आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने उनकी बेटी को गणित के सवाल समझाने के लिए रोक लिया। उसके बाद आरोपी शिक्षक विनोद ने छात्रा को कमरे में बंद करके उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना के बाद पीड़िता वापस घर आ गई। काफी देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर पुरवा कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ पहुंचे कानपुर, आईआईटीयन्स को गंगा सफाई का दिया संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+