भारत को हराने वाला आयरलैंड का हीरो ढूंढ रहा नौकरी! प्लेयर ऑफ द सीरीज जय मूंदड़ा की LinkedIn प्रोफाइल हुई वायरल

Jai Moondra: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर आयरलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा इन दिनों अपनी गेंदों से ज्यादा LinkedIn प्रोफाइल को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि उस पर 'Open to Work' का टैग दिखाई दे रहा है। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता मिलने के बावजूद वह फिलहाल नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद जब फैंस ने उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की, तब पता चला कि मैदान के बाहर वह एक आईटी प्रोफेशनल भी हैं। यही वजह है कि उनकी कहानी अब क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ कॉर्पोरेट जगत में भी चर्चा का विषय बन गई है।

jai moondra

राजस्थान से आयरलैंड तक का सफर

जय मूंदड़ा मूल रूप से राजस्थान के टोंक के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए 2021 में आयरलैंड चले गए। वहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखा और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली।

Intel में की नौकरी, अब तलाश रहे नया अवसर

क्रिकेट के साथ-साथ जय मूंदड़ा ने टेक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने चिप निर्माता कंपनी Intel में प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर काम किया। हालांकि, पिछले साल कंपनी छोड़ने के बाद वह नई फुल-टाइम नौकरी की तलाश में हैं। यही वजह है कि उनकी LinkedIn प्रोफाइल पर 'Open to Work' बैज दिखाई दे रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

भारत के खिलाफ बने सीरीज के सबसे बड़े हीरो

भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल पांच विकेट अपने नाम किए। दूसरे मुकाबले में उन्होंने शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों को आउट कर उन्होंने आयरलैंड की जीत की नींव रखी। पूरे सीरीज में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

एसोसिएट क्रिकेटरों की अलग चुनौती

जय मूंदड़ा की कहानी यह भी दिखाती है कि एसोसिएट देशों के कई क्रिकेटरों के लिए केवल क्रिकेट ही आजीविका का साधन नहीं होता। उन्हें अपने पेशेवर करियर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाकर चलना पड़ता है। एक तरफ वह देश के लिए मैच जिता रहे हैं, तो दूसरी तरफ अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नौकरी भी तलाश रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+