यूपी दिवस पर भाजपाइयों ने राज्यपाल राम नाईक को बना दिया ‘राज्यमंत्री’, कर दिया शिलन्यास
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में बुधवार को यूपी दिवस मनाया गया, जगह-जगह कार्यक्रम हुए और करोड़ों की सौगात जिलों को दी गई, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक योजना के शिलान्यास में प्रशासन की भारी भूल देखने को मिली। राज्यपाल राम नाईक को राज्यमंत्री दर्शाने वाला ( लिखा हुआ) शिलापट्ट लगाया गया और मंत्री मोती सिंह ने बकायदा शिलान्यास भी कर दिया। शिलापट्ट की फोटो मीडिया में वायरल होते ही हड़कंप मच गया और लोगों ने चुटकी लेने के साथ प्रशासन की खिंचाई शुरू कर दी । सोशल मीडिया पर तंज कसने के साथ जब यह खबर प्रशासनिक अमले तक पहुंची तो आनन-फानन में कार्यक्रम स्थल से शिलापट्ट को हटाया गया।

भाजपाई बोले प्रशासन की लापरवाही
इस घटना के बाबत भाजपाइयों ने अलग से अपना रोष व्यक्त किया और बीजेपी विधायक अभय कुमार ने तो साफ लहजे में कह दिया कि यह जिला प्रशासन की घोर लापरवाही है। राज्यपाल जी को राज्यमंत्री लिखा जाना निंदनीय है इसमें कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। सदर विधायक ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मौजूद रहे कई भाजपा नेता
गौरतलब है कि यूपी दिवस में दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रतापगढ़ में योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट लगाए गए और उनके शिलान्यास के लिए मंत्री राजेंद्र सिंह पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अमले के साथ भाजपाइयों की भी भारी भीड़ रही विधायक, डीएम, सीडीओ और तमाम अधिकारी- कर्मचारी, नेता मौजूद रहे, लेकिन किसी की भी नजर इस विवादित शिलापट्ट पर नहीं पड़ी। मंत्री मोती सिंह ने शिलान्यास कर दिया।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बखेड़ा
जब शिलान्यास कार्यक्रम खत्म हो गया और सभी वापस लौट गए तबी मीडिया में एक शिलापट्ट की फोटो वायरल हो गई । यह फोटो ऐसी थी जिसमें शिलापट्ट पर राज्य राज्यपाल को राज्यमंत्री दर्शाया गया था। फोटो कुछ देर में ही सोशल मीडिया पर भी दौड़ लगाने लगी और लोग प्रशासन से लेकर भाजपाइयों पर भी निशाना साधने लगे । जल्द ही खबर प्रशासनिक अमले तक पहुंची तो आनन-फानन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विवादित शिलापट्ट को हटा दिया गया । फिलहाल मामले में भाजपाइयों ने जिला प्रशासन पर ही लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। फिलहाल देर रात से यह शिलापट्ट का मामला चर्चा में बना हुआ है ।












Click it and Unblock the Notifications