प्रतापगढ़ के दूल्हा ने रूसी दुल्हन से रचाई शादी, वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ विवाह, बहू को देखने उमड़े लोग

भारतीय दूल्हा और रूसी दुल्हन का प्रेम विवाह हुआ है। स्टेज पर वेरोनिका और अमित की जयमाला हुई। वरमाला होते ही दूल्हा और दुल्हन पर पुष्पवर्षा होने लगी।

प्रतापगढ़ के दूल्हा ने रूसी दुल्हन से रचाई शादी

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में एक युवक की शादी की खूब चर्चा हो रही है। प्रेमी अमित ने अपनी प्रेमिका वेरोनिका के साथ शादी रचाई है। इसकी चर्चा इसलिए तेज है कि दुल्हन देसी नहीं बल्कि विदेशी है। दूल्हा अमित ने रूसी दुल्हन के साथ सात फेरे लिए हैं। इस विवाह को देखने बहुत सारे लोग इकट्ठा हुए थे। खासतौर पर दुल्हन को देखने बहुत भीड़ थी। दुल्हन भले ही विदेशी हो, लेकिन शादी वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ है।

भारतीय दूल्हा और रूसी दुल्हन का प्रेम विवाह हुआ है। स्टेज पर वेरोनिका और अमित की जयमाला हुई। वरमाला होते ही दूल्हा और दुल्हन पर पुष्पवर्षा होने लगी। प्रतापगढ़ में रूसी दुल्हन और अमित का विवाह चर्चा का विषय बन गया है। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

वहीं इससे पहले हरियाणा के सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव के भी एक युवक की शादी की खूब चर्चा हुई थी। युवक ने विदेशी दुल्हन से अपना विवाह रचाया है। दुल्हन जर्मनी की है। युवक-युवती दोनों पहली बार जर्मनी में मिले थे। इसके बाद दोनों की बातचीत धीरे-धीरे शुरू हुई थी। जर्मन युवती ने हरियाणवी लड़के को दिल दे हार बैठी। दोनों के बीच बेइंतहां प्यार हो गया। इसके बाद युवती जर्मनी से युवक का घर देखने हरियाणा आई।

Recommended Video

    Amazing Love Story: German लड़की को भाया हरियाणवी छोरा, बने दूल्हा-दुल्हन | वनइंडिया हिंदी

    इसके बाद दोनों की व्हाट्सएप पर बातचीत होती रही। इसके बाद कई बार मिलना भी हो गया। दोनों ने दो सालों तक डेट किया। युवती को इंडिया बहुत पसंद है। साथ ही यहां का रहन-सहन और खान पान भी बहुत अच्छा लगता है। युवक सुमित ने बताया कि वह साल 2020 में जर्मनी पढ़ाई के लिए गया था। एक साल बाद 2021 में स्टेशन पर उसकी मुलाकात जर्मनी की पीयामलीना से हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को 2 सालों तक डेट करते रहे।

    यह भी पढ़ें- Valentine's Day 2023: व्हाट्सएप ने लॉन्च किए स्पेशल स्टिकर, वेलेंटाइन डे को बनाएं खास, ऐसे करें प्यार का इजहार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+