Valentine's Day 2023: व्हाट्सएप ने लॉन्च किए स्पेशल स्टिकर, वेलेंटाइन डे को बनाएं खास, ऐसे करें प्यार का इजहार

व्हाट्सएप का ये फीचर कैसे मिलेगा। हम आपको पूरी प्रोसेस बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आसानी से ये फीचर अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप ने लॉन्च किए स्पेशल स्टिकर

Happy Valentine's Day: कल प्यार का त्योहार वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इसको लेकर हर कोई तैयारी कर रहा है। अपने प्रेमी या प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए सरप्राइज देना चाह रहे हैं। इस बीच आपकी मदद करने व्हाट्सएप भी आ गया है। व्हाट्सएप ने वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बेहतरीन फीचर लेकर आया है। अपने प्रेमी या प्रेमिका को बधाई संदेश देने के लिए व्हाट्सएप ने लव स्टिकर का फीचर लॉन्च किया है। जिससे आप अपने वेलेंटाइन को बेहद खास बना सकते हैं।

आप सोच रहे हैं कि व्हाट्सएप का ये फीचर कैसे मिलेगा। हम आपको पूरी प्रोसेस बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप आसानी से ये फीचर अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खोलें, उसके बाद वह चैट करें जहां आप वेलेंटाइन डे स्टिकर भेजना चाहते हैं। टेक्स्ट बार में मौजूद स्माइली आइकन पर टैप करें।

स्टेप 2: एक बार जब आप इस पर टैप करते हैं, तो आपको ऐप में GIF बटन के बगल में स्थित स्टिकर आइकन दिखाई देगा।

स्टेप 3: जैसे ही आप आइकन पर क्लिक करते हैं, आप अपने सभी स्टिकर्स तक पहुंच सकेंगे।

स्टेप 4: यदि आप अपने संग्रह में और स्टिकर जोड़ना चाहते हैं या अधिक विकल्प तलाशना चाहते हैं, तो नीचे की ओर स्क्रॉल करें। 'अधिक स्टिकर प्राप्त करें' पर क्लिक करें। यह आपको Google Play Store पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आप अपना कोई भी पसंदीदा वेलेंटाइन डे स्टिकर प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप 5: आप अपनी पसंद का कोई भी स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने के बाद, ऐप खोलें और 'व्हाट्सएप में जोड़ें' पर क्लिक करें।

Recommended Video

    Valentine's Day 2023: Hyderabad में Bajrang Dal का प्रदर्शन, जलाए Greeting Cards | वनइंडिया हिंदी

    स्टेप 6: जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जाती है, आप व्हाट्सएप में वेलेंटाइन डे स्टिकर का उपयोग करने में सक्षम होंगे और आसानी से अपने संपर्कों को भेज सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bareilly: टेडी डे पर प्रेमी से मिलना चाहती थी प्रेमिका, परिजन नहीं माने तो पुलिस से मांगी मदद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+