हिंदू रक्षा सेना का मोदी पर हमला, कहा पहले नहीं पहनते थे मुस्लिम टोपी, अब उन्हीं की गोद में गए बैठ

नोएडा। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेकुलर हो गए है। उन्होंने कहा कि पहले वो टोपी न पहनने से फेमस हुए और अब उनकी गोदी में जाकर बैठ गए हैं।

Prabodhananda Giri Maharaj big statement on pm Narendra Modi

हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि सरकार तुरंत राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ करें। निर्माण के लिए कोर्ट के आदेश की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 2018 में ही राम मंदिर बनाया जाए। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी को ही देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे ही जो अन्य नाम है उन्हें भी बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ कर देना चाहिए। मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में सब हिन्दू है सभी राम और कृष्ण के वंशज है। कहा कि यदि राम को कोई अपना नहीं मानता है तो उसको इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

महामंडलेश्वर ने कहा कि सभी को राम को अपना बाप मानना पड़ेगा नहीं मानेगा तो उसको उसकी ही भाषा में सबक सिखाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस देश में हिन्दुओं की सुनने वाला कोई नहीं है, इसीलिए हिन्दू रक्षा दल का गठन किया गया है। सभी हिन्दु संगठन अब सेकुलर हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+