वाराणसी में चुनावी सरगर्मी तेज, दिनभर चला वार-पलटवार का दौर

शुक्रवार को दिनभर वाराणसी में राजनीतिक नेताओं की चुनावी बयानबाजी और जुबानी हमलों का दौर चलता रहा। एक तरफ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और दूसरी तरफ स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाला।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के साथ-साथ राहुल-अखिलेश का रोड शो भी है। इस वजह से शुक्रवार को शहर में काफी राजनीतिक सरगर्मी रही। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शनिवार को होने वाले राहुल और अखिलेश के रोड शो की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनारस के सांसद है और एक सवाल है कि उन्होंने बीते ढाई वर्षों में काशी और पूर्वांचल को क्या दिया हैं? यही नहीं प्रमोद तिवारी ने ये भी कहा कि आये थे सुपरमैन बनकर और आज देश की जनता के लिए सुपर टैक्स मैन बन गए हैं।

प्रमोद तिवारी का सवाल, क्या किया ढाई सालों में मोदी जी ने ?

प्रमोद तिवारी का सवाल, क्या किया ढाई सालों में मोदी जी ने ?

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम बताये कि उन्होंने काशी और पूर्वांचल को अपने ढाई सालों के कार्यकाल में क्या दिया है क्योंकि यह टेक्सटाइल की घोषणा हुई लेकिन कहीं और चली गयी। एम्स की घोषणा हुई, कहीं और चली गयी और अब ये ट्रॉमा सेंटर के लिए उद्घाटन कर श्रय लेना चाहते हैं जबकि इसकी घोषणा वाराणसी के संकट मोचन धमाके के समय की गयी थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल के जीत से घबराकर मोदी हमारे योजना में खुद को अलग कर रोड शो करने की योजना बनाई हैं पर पीएम भले ही कल काशी में हो हम अपना रोड शो जरूर करेंगे।

'अंग्रेजी है कमजोर, नहीं गए कभी स्कूल पीएम'

'अंग्रेजी है कमजोर, नहीं गए कभी स्कूल पीएम'

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज तक स्कूल नहीं गए हैं, जो सर्टिफिकेट वो दिखाते हैं सभी फर्जी हैं क्योंकि पाइनएप्पल को वो नारियल समझ लेते हैं जिससे उनके अनपढ़ होने का प्रमाण मिलता हैं।

अमित शाह और कसाब के क्या थे रिश्ते?
प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमें कसाब से तुलना करते हैं लेकिन वो पहले ये बताये कि उनके और कसाब के क्या रिश्ते थे क्योंकि वो तो भारत में गुजरात के रास्ते ही आया था और जब वो आया था तो पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और अमित शाह मंत्री। ऐसे में दोनों के बीच कुछ तो समझौता हुआ होगा जिससे वो वह नहीं पकड़ा गया।

स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर हमला

स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर हमला

स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव अपने घोषणा पत्र में प्रेशर कुकर देने की बात करते है जबकि ये कहना चाहिए कि वो प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा कब मुहैया करायेंगे। यही नहीं अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि गायत्री प्रजापति को यूपी की पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है जबकि खुद सीएम के पास में ही राज्य गृह मंत्रालय हैं जो ये बता रहा है की विज्ञापन के दिखाया जाने वाला काम उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि कारनामा बोलता हैं।

राहुल ही बता दें कि आखिर कहां हैं गायत्री प्रजापति?
अपने आक्रामक तेवर में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं कि गायत्री प्रजापति ने इंटरव्यू में कहा था कि 2014 का चुनाव मैंने राहुल गांधी को जितवाया था। अब मैं चाहता हूं कि राहुल जी मेरे पक्ष में आकर प्रचार करे। तो राहुल जी कम से कम अखिलेश को ये बता दें कि जिस प्रजापति की वजह से चुनाव जीते थे वह प्रजापति कहां है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+