यूपी में पुलिस खुलेआम सड़क किनारे कर रही दारू पार्टी, कैमरे में कैद हुआ शर्मनाक नजारा
कन्नौज। यूपी पुलिस अपनी गलतियों के कारण अक्सर चर्चाओं में रहती है। कन्नौज में पुलिस खुलेआम सड़क किनारे शराब पार्टी करती नजर आई। जिला कारागार में तैनात हेड बंदीरक्षक अपने स्टाफ के साथ खुलेआम दारू पीते दिखे। शर्मसार करने वाली यह तस्वीरे कैमरे में कैद हो गयी।

जिला कारागार में तैनात हेड बंदीरक्षक घनश्याम जेल के तीन कर्मचारियों के साथ गुरसहायगंज कस्बे में दारू पार्टी करने पहुंच गए । सड़क किनारे बाबर्दी हेड बंदीरक्षक अपने साथियों के दारू पीने लगे। जब कैमरे की नजर इन साहब पर पड़ी तो यह गुस्से में कैमरे की तरफ लपक पड़े। इनके साथ पार्टी कर रहे जिला कारागार में तैनात लेखाकार ने क्या कहा आप खुद ही सुन लीजिए।

हाथ में जाम का गिलास लिए कैमरे के सामने निडर होकर शान से कह रहे हैं--
रिपोर्टर - ये जो दारू पी रहे हैं, इन दरोगा का क्या नाम है।
लेखाकार - घनश्याम यादव
रिपोर्टर - कहां तैनात हैं यह
लेखाकार - कन्नौज जेल में
रिपोर्टर - यह वर्दी में दारू पी रहे हैं, ठीक है क्या?
लेखाकार - बेटा, आप लोगों की ऐसी सोच है, आप लोग ऐसा कवरेज करेंगे, अच्छी बात नहीं है।
रिपोर्टर - नहीं, दारू पी रहे, यह अच्छी बात है?
लेखाकार - जवान लड़खड़ाते हुए - आप इन जीचों को कवरेज करते ----
रिपोर्टर - आप ने क्या नाम बताया आपने
लेखाकार - मेरा नाम सत्यप्रकाश दीक्षित
रिपोर्टर - किस पद पर हैं आप
लेखाकार - मैं अकाउंटेंट हूं।
रिपोर्टर - कहां पर एकाउंटेड हैं आप
लेखाकार - कन्नौज कारागार
इस मामले पर डीएम ने कहा कि देखिये किसी भी सरकारी कर्मचारी का खुले में शराब पीना, अभद्रता करना बिलकुल मान्य नहीं है। कोई भी कर्मचारी चाहे वह जेल के कर्मचारी हों, यदि इस प्रकार का प्रकरण संज्ञान में आएगा तो उस पर जांच कराई जाएगी। जांच में सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications