थाने में अपनी आपबीती सुनाने पहुंची दलित लड़की, सिपाही पर लगा रेप की रिहर्सल का आरोप

अमेठी। यूपी के अमेठी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के मुसाफिरखाना थाने में दलित किशोरी के साथ एक सिपाही पर रेप का रिहर्सल का आरोप लगा है। सिपाही की गंदी हरकत पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर एसपी ने कहा कि अगर सिपाही दोषी पाया गया तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

policemen allegedly does rape rehearsal when girl came into police station

दरअसल, बारह अक्टूबर को दलित परिवार की 15 साल की लड़की अपने घर में सो रही थी। तभी अचानक से दो लड़के घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के हल्ला मचाने पर दोनों में से एक युवक भाग गया जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो आरोपी युवक को थाने ले आई। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजने के जगह थाने में ही छोड़ दिया।

अगले दिन जब मां के साथ पहुंची लड़की को एक सिपाही ने कार्यलय के कोने में ले गया और उसेस रेप के संबंध में पूछताछ करने के बाद उससे रेप की कोशिश करते हुए रिहर्सल की। लड़की की मां थाने से भागी और इस ओछी हरकत के बारे में बड़े अधिकारियों को बताया। कुछ ना होने पर लड़की ने अपनी आपबीती बताते हुए वीडियो बनाया जोकि वायरल हुआ। वहीं, एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि आरोपों की सच्चाई जानने के लिए मामले की गहन छानबीन कराई जाएगी। सिपाही की इस हरकत से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- यूपी: रोते हुए बाप की फरियाद 'नहीं चाहिए कोई मुआवजा, बस जापान से मेरे बेटे की लाश ला दो'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+