दरोगा का आतंक, रिवॉल्वर तानकर कहा एनकाउंटर कर दूंगा, वीडियो

मुरादाबाद में एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर तान दी और कहा कि एनकाउंटर कर दूंगा। दरोगा की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में खाकी के बेकाबू होने का नया मामला सामने आया है। नशे में धुत दरोगा ने नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ की। वहां भर्ती मरीजों से मारपीट की। विरोध करने पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर अपनी सरकारी पिस्टल तान दी। जब संचालक ने विरोध जताया तो दरोगा ने एनकाउन्टर करने की धमकी दे डाली। पूरी घटना नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

संचालक ने सुनाई घटना की कहानी

संचालक ने सुनाई घटना की कहानी

सिविल लाइन्स के रामगंगा विहार में कमलजीत का जीवन उदय नाम से नशा मुक्ति केंद्र है। नशा मुक्ति केंद्र संचालक का कहना है कि आरोपी दरोगा जितेन्द्र सिंह दो पुलिस कर्मियों के साथ आये। दरोगा पूरी तरह नशे में धुत था। उसने आते ही केंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां पर भर्ती मरीजों को भी मारा। इस दौरान उसके साथ आये पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे। नशा मुक्ति केंद्र स्वामी कमलजीत ने विरोध जताया तो आरोपी दरोगा जितेन्द्र ने ऑफिस में घुसकर उनके ऊपर पिस्टल तान दी।

दरोगा की करतूत सीसीटीवी में कैद, देखिए

कमलजीत का कहना है कि आरोपी दरोगा तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुका है। लेकिन नशे की लत खत्म नहीं हुई। उसने कहा कि अब वह उसका एनकाउंटर कर देगा। शोर शराबा सुन आसपास के लोग इकट्ठा होता देख दरोगा अपने सिपाहियों को लेकर निकल गया। दरोगा की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

आरोपी दरोगा को एसएसपी ने किया सस्पेंड

आरोपी दरोगा को एसएसपी ने किया सस्पेंड

पूरी घटना की रिपोर्ट नशा मुक्ति केंद्र संचालक कमलजीत ने थाना सिविल लाइन में करा दी है। मामले को संज्ञान में लेकर एसएसपी मुरादाबाद मनोज तिवारी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा जितेंद्र सिंह को निलबित कर दिया है और जांच सीओ सिबिल लाइन्स को सौंप दी है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+