रेप की कोशिश में नहीं बल्कि लूट के इरादे से की गई थी संस्कृति राय की हत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गत 21 जून को बलिया निवासी पॉलीटेक्निक छात्रा संस्कृति राय की हत्या के मामले की गुल्थी को आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया। गुरूवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ राजीव कृष्णा ने बंदरिया बाग स्थित कार्यालय पर प्रेस-कांफ्रेंस कर संस्कृति राय हत्याकांड का खुलासा किया।

police unveiled the sanskriti roy murder case arrested the accused

पुलिस के मुताबिक, संस्कृति राय की हत्या लूट के इरादे से की गयी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर बताया कि सीसीटीवी में शाम को 8:31 बजे पहली बार संस्कृति दिखाई दी थी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस ने संस्कृति राय हत्याकांड में एक आरोपी को सीतापुर से दबोच लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लूट के इरादे हत्या करने की बात कबूल की है।

एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने प्रेस कान्फ्रेंस में आईजी रेंज सुजीत पांडेय, पूर्व कप्तान आईपीएस दीपक कुमार, वर्तमान कप्तान कलानिधि नैथानी, एसपी नार्थ व आईपीएस अनुराग वत्स, एसपी टीजी हरेंद्र कुमार समेत ब्लाइंड केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना की। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम को एडीजी लखनऊ ने 50 हज़ार का इनाम देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+