Viral Video: शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला कांस्टेबल का सर फूटा, थाना प्रभारी घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर दबंग महिलाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी के हाथ में चोट लगी है तो वहीं एक महिला आरक्षी का सर फूट गया है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे महिलाएं पुलिस से झड़प करती नजर आ रही हैं। वीडियो नीचे देखें -:

शिकायतकर्ता से साथ गई थी पुलिस
दरअसल, पूरा मामला आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी नीरज पंवार के अनुसार, डौकी में रहने वाली महिला गोलो देवी थाने पर पहुंची और बताया कि उनकी बेटी राधा को पिनाहट के विप्रावली में रहने वाले ससुराली परेशान कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब वह अपने पति के साथ बेटी से मिलने उसके ससुराल गई तो उन्हें बेटी से नहीं मिलने दिया गया और अभद्रता की गई।

police team was attacked in agra while doing investigation female constable got head injury

पुलिस पर हमला, महिला सिपाही जख्मी
जिसके बाद थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के साथ उनकी बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां उन्होंने बेटी के ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। इस दौरान एक महिला कांस्टेबल मोबाइल से वीडियो बनाने लगी तो इस पर महिलाओं ने महिला कांस्टेबल के साथ भी अभद्रता की और खींचतान करते हुए उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसी बीच महिला सिपाही के सर पर गंभीर चोट लग गई।

थाना प्रभारी हुए चोटिल, 3 गिरफ्तार
उधर, जब थाना प्रभारी ने महिला कांस्टेबल को बचाने का प्रयास किया तो उग्र महिलाओं ने उनपर भी हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनकी वर्दी भी खींच दी जिससे वह फट गई और इंस्पेक्टर के हाथ में नुकीली चीज लगने से चोट लग गई। काफी देर तक यहां हंगामा चलता रहा। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ एकशन लिया जा रहा है।

Recommended Video

    Viral Video: शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला कांस्टेबल का सर फूटा, थाना प्रभारी घायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+