पति को पैरोल देने के लिए महिला से दरोगा ने किया जिस्म का सौदा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। इस बार एक दरोगा पर पति को पैरोल दिलाने के नाम पर महिला साथ रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराकर आरोपी दरोगा पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Police officer raped woman in Bareilly

मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। एक महिला के पति पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट ने महिला के पति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बता दें कि महिला का पति तब से जिला जेल में बंद है। हत्या की सजा काट रहे कैदी की पत्नी ने कोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने पैरोल देने से पहले संबंधित थाने से रिपोर्ट देने कहा को कहा था। भुता थाने के कोतवाल ने दरोगा देवेश यादव से मामले की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट भेजने के लिए कहा।

Police officer raped woman in Bareilly

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा देवेश ने रिपोर्ट लगाने से पहले महिला को अपने कमरे पर बुलाया और रिपोर्ट लगाने के एवज में जिस्म का सौदा किया। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती की और पिछले छह महीने से उसके साथ रेप किया। दरोगा की बार-बार यातनाओं से परेशान होकर महिला ने एसएसपी से शिकायत की।

एसएसपी ने आरोप को गंभीर मानते हुए मामले की जांच कराई जिसमे आरोप सही पाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दरोगा के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ सस्पेंड कर दिया गया है। दरोगा पर अब विभागीय कार्यवाही के आदेश भी एसएसपी ने दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+