VIDEO: भाजपाइयों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रो पड़े BJP जिलाध्यक्ष

बरेली। यूपी के बरेली में हुए तीसरे और आखिरी चरण के मतदान में जमकर बबाल हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर बवाल कटा। नबाबगंज थाने में तो पुलिस ने भाजपाइयों पर जमकर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद जिला अध्यक्ष ने आत्मदाह की धमकी दी है और फूट-फूट कर रोए हैं। अपने हजारों कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूट कर रोते हुए बीजेपी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि बसपा की नबाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शहला ताहिर ने फ़र्ज़ी वोट डलवाए हैं। एक हजार फ़र्ज़ी आधार कार्डों पर वोट डलवाने की सूचना जैसे ही जिला अध्यक्ष को मिली तो वो फौरन बूथ पर पहुंच गए और फ़र्ज़ी आधार कार्डों के साथ दर्जनों लोगों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के उन सभी को छोड़ दिया।

 कोतवाली पहुंचे थे फर्जी वोटिंग की शिकायत करने

कोतवाली पहुंचे थे फर्जी वोटिंग की शिकायत करने

जिला अध्यक्ष ने बताया कि मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से की लेकिन उन्होंने मामले का कोई संज्ञान नहीं लिया। जिला अध्यक्ष ने संगठन मंत्री भवानी सिंह , केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और सिचाईं मंत्री धर्मपाल सिंह को पूरी बात बताई लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर जिला अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नबाबगंज कोतवाली पहुंचे और शहला ताहिर व उसके पति की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस ने उल्टा भाजपाइओं को ही लठिया दिया।

सरकार में मार खाना दुर्भाग्य- भाजपा जिलाध्यक्ष

सरकार में मार खाना दुर्भाग्य- भाजपा जिलाध्यक्ष

जिला अध्यक्ष का आरोप है की अब जबकि उनकी सरकार है, तब भी अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। इससे तो मर जाना ही सही है। उनका कहना है की अब वो बहुत निराश हो चुके है और आत्मदाह के आलावा कुछ नहीं बचा है | उनका कहना है की अगर उनकी मौत से ही पार्टी का भला होगा तो वो ऐसा ही करेंगे। फ़िलहाल सरकार और अधिकारियों से इंसाफ नहीं मिलने की वजह से जिला अध्यक्ष काफी परेशान हैं और मीडिया के सामने ही वो फूट-फूट कर रोने लगे। जिला अध्यक्ष की मांग है की अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वो कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

छोटे भाई की पत्नी भी लड़ रही हैं चुनाव

छोटे भाई की पत्नी भी लड़ रही हैं चुनाव

दरअसल, जिला अध्यक्ष के छोटे भाई की पत्नी भी इस साल नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है। जिस वजह से जिला अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता तन-मन से उन्हें जिताने में लगे हुए थे। लेकिन बसपा की प्रत्याशी के आगे उनकी एक न चली। गौरतलब है की जिला अध्यक्ष खुद नबाबगंज के चेयरमेन रह चुके हैं और साफ़ सुथरी छवि के लिए पहचाने जाते है। लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में सपा से शहला ताहिर चेयरमेन बनी और चौबीस घंटे के अंदर नबाबगंज कोतवाली में जिला अध्यक्ष पर 37 मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। अब शहला ने बसपा का दमन थाम लिया है। शहला ताहिर पर और उसके पति पर नबाबगंज कोतवाली में गंभीर धाराओं में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

फर्जी वोटिंग कराने वालों पर एफआईआर दर्ज

फर्जी वोटिंग कराने वालों पर एफआईआर दर्ज

वहीं पुलिस ने रविंद्र सिंह राठौर की तहरीर पर नबाबगंज कोतवाली में शहला ताहिर, उसके पति समेत दर्जनों लोगो पर एफआईआर दर्ज कर ली है | एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय का कहना है की आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। नबाबगंज कोतवाली में जिला अध्यक्ष की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किये गए है। पहला मुकदमा फ़र्ज़ी आधार कार्डों से वोटिंग के मामले में दर्ज किया गया है और दूसरा मुकदमा उनके समर्थकों के साथ बसपाइयों द्वारा मारपीट करने , पथराव करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+