4 साल के रिलेशनशिप के बावजूद शादी से मना करने पर दोनों बहनों को दी थी खौफनाक मौत
बुलंदशहर। बीबी नगर में घर के अंदर दो बहनों के जले हुए शव मिलने के बाद पुलिस ने आज पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शीलू के शादी करने से इंकार करने पर आरोपी प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। इसके बाद घटना की चश्मदीद युवती की ममेरी बहन को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि हत्यारोपी बीटेक इंजीनियर है और दुबई में नौकरी करता था।

पिछले 4 सालों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बुलंदशहर एसएसपी मुनिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी अंकित और शीलू एक दूसरे को पिछले चार सालों से जानते थे। अंकित और शीलू के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते अंकित प्रेमिका शीलू पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। गुरुवार को लड़की के परिवार वाले भाई राहुल की शादी के लिए शॉपिंग पर गए थे, जिनकी 18 फरवरी को शादी होनी है। शीलू ने आरोपी को घर पर बुलाकर समझाने की कोशिश की।

मां-बाप की गैर मौजूदगी में घर आता रहता था आरोपी
पुलिस ने कहा कि शीलू ने आरोपी अंकित को कई बार समझाया कि वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर कुछ नहीं करेगी। एसएसपी ने बताया कि दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान शीलू की ममेरी बहन शिवानी भी उसके साथ थी। सबने मिलकर खाना भी खाया। इसके बाद अंकित शीलू के साथ कमरे में गया, जहां उसने फिर से शादी की बात की जिससे दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।

झगड़ा बढ़ा दो दबा दिया गला
झगड़ा बढ़ता देख आरोपी ने शीलू का कसकर गला दबा दिया। इसके बाद बाहर जाकर अपनी बाइक से एक्सिलेटर की तार निकालकर लाया और शीलू की गर्दन कसकर दबा दी। इससे शीलू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अंकित ने पोल खुलने के डर से दूसरे कमरे में मौजूद शिवानी का भी गला उसी तार से दबा दबाकर हत्या कर दी। शिवानी उस वक्त टीवी देख रही थी।

टीवी देख रही थी बहन शिवानी
अंकित ने साक्ष्य मिटाने के लिए बाइक से पेट्रोल निकालकर पहले शिवानी पर छिड़का और शीलू पर छिड़ककर दोनों के शव को जला दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने भी बताया कि अंकित अक्सर शीलू से मिलने आता था।












Click it and Unblock the Notifications